सीहोर। बुधवार को शहर के वार्ड क्रमांक 29 के अंतर्गत आने वाले पुरानी जेल परिसर के पास करीब 17 लाख की लागत से बनाए जाने वाले आधुनिक सुलभ शौचालय का विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित सहित यहां पर उपस्थित पार्षदों के द्वारा भूमि पूजन किया गया। शहर के नदी चौराहे पर आने वाले यात्री के अलावा आसपास के दुकानदार काफी परेशान हो रहे थे। यहां पर अस्थायी रूप से सब्जी वालों की दुकाने लगाई जाती है, इसके अलावा हाट बाजार भी मंगलवार को लगता है। इसको देखते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण वारिया की मांग को ध्यान में रखते हुए यहां पर आधुनिक सुलभ शौचालय का भूमि पूजन किया गया है। नपा सीएमओ श्री दीक्षित ने कहा कि शहर में अब लोगों को यूरिनल और शौचालय के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर पालिका ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में अनेक स्थानों पर शौचालय बनाने जा रही है। 17 लाख की लागत से आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। इस शौचालय में सुविधाओं के साथ-साथ ही डीलक्स किया जाएगा। इसकी दीवारों पर विज्ञापन आदि से सुंदर आकार देने के अलावा नियमित रूप से साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कारण तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण वारिया, मुकेश मेवाड़ा, मांगीलाल मालवीय, अर्जुन राठौर, राहुल राय, प्रदीप गौतम, प्रदीप बिजोरिया, कमलेश राठौर इरशाद पहलवान आदि मौजूद थे।
बुधवार, 15 जनवरी 2025
सीहोर : सुलभ शौचालय का भूमिपूजन-17 लाख की लागत से बनेगा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें