सीहोर : विजेन्द्र परमार का चयन नेशनल रैफरी के रूप में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 29 जनवरी 2025

सीहोर : विजेन्द्र परमार का चयन नेशनल रैफरी के रूप में

Sehore-football
सीहोर। शहर के प्रतिभाशाली फुटबाल खिलाड़ी और नेशनल रैफरी के रूप में अपनी सेवा देने वाले विजेन्द्र परमार का चयन उत्तराखंड में होने वाली 38 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए रैफरी के लिए चयन हुआ है। आगामी 30 जनवरी से सात फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। श्री परमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इससे पहले वह संतोष ट्राफी महाराष्ट्र और पांच बार नेशनल प्रतियोगिता में खेल चुके है। उनके नेशनल प्रतियोगिता में रैफरी के चयन होने पर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, अखिलेश राय,  जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, अताउल्ला खान, अरुणा पारे, आनंद उपाध्याय, विपिन पवार, अरुण राठौर, दीपक गुरुवाणी, प्रियांशु दीक्षित आदि शामिल है। 

कोई टिप्पणी नहीं: