मधुबनी : आयुक्त कार्यालय के सभागार में कल आयोजित होगा दरभंगा ई-कॉमर्स निर्यात कार्यशाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 फ़रवरी 2025

मधुबनी : आयुक्त कार्यालय के सभागार में कल आयोजित होगा दरभंगा ई-कॉमर्स निर्यात कार्यशाला

  • आयात- निर्यात से संबंधित प्रमंडल के सभी जिले मधुबनी, दरभंगा एवं  समस्तीपुर के व्यापारी होंगे शामिल

darbhanga-commisionary
मधुबनी, 02 फरवरी (रजनीश के झा)आयुक्त के सचिव दरभंगा प्रमंडल दरभंगा सत्येंद्र कुमार द्वारा बताया गया की 03 फरवरी 2025 को 10:30 बजे पूर्वाह्न में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा बिहार सरकार फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन और अन्य प्रमुख हितधारकों के सहयोग से दरभंगा ई-कॉमर्स निर्यात कार्यशाला का आयोजन आयुक्त कार्यालय  दरभंगा के सभागार में आयोजित होगा। आयात- निर्यात से संबंधित व्यापारी वर्ग  दरभंगा प्रमंडल के सभी जिले यथा दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले  के व्यापारी इस बैठक में आमंत्रित हैं। उक्त कार्यशाला में  जिलाधिकारी दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर को भी आमंत्रित किया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: