- संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर जगह - जगह मनाया जन्मदिवस
वहीं इससे पूर्व खागा तहसील उपाध्यक्ष विष्णु स्वरूप ने रक्षपालपुर स्थित सूर्यपाल सिंह उच्चतर माध्यम विद्यालय में छात्रों को नोटबुक व पेंसिल आदि का वितरण किया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत द्वारा मथुरा क्षेत्र के चिंताहरण महादेव महावन पर ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर लोगों ने फल व मिष्ठान का प्रसाद वितरण कर दीर्घायु की कामना की गई। वहीं बिंदकी में तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में जन्मदिन का केक काटकर जश्न मनाया गए। वहीं कानपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं महानगर सचिव आदित्य शर्मा तथा प्रयागराज में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिलाध्यक्ष जाबिर अली व जिला कोषाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव द्वारा जन्मदिन का धूमधाम से जश्न मनाया गया। इसी के साथ ही फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद के साथ ही शारिब क़मर अज़मी, इसरार अहमद मुमताज, पारुल सिंह आदि पदाधिकारियों एवं दर्जनों सदस्यों ने मलिन बस्ती में जाकर गरीब परिवार के साथ केक काटकर एवं जिला कार्यालय में बच्चों को मिष्ठान आदि का वितरण कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की है। इसी तरह देश और प्रदेश में विभिन्न पर जश्न का माहौल दिखाई दिया। इससे पहले लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा तथा विधानसभा स्थित प्रेस रूम में विभिन्न पत्रकारों द्वारा जन्मदिन की बधाई देते हुए जश्न मनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें