- बहनों भाइयों की टोलिया के लिए किया जा रहा है मोहल्लों और गांवों में प्रचार
आयोजन समिति सह प्रभारी विमल तेजराज ने बताया की गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए 108 गांवों के भ्रमण के लिए तीन टोली भाइयों बहनों की बनाई गई है। गावों और शहर के मोहल्लों में कार्यकर्ताओं के साथ सकल हिन्दू समाज की बैठके ली जा रही है। बहनों की टोलियां मोहल्ले मोहल्ले जाकर दीप महायज्ञ का निमंत्रण दे रही है। इसी प्रकार आयोजन को लेकर ग्राम सेमरा दांगी, धामंदा, आमाझर, मोगाराम गुडभेला में गायत्री परिजनोओं के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से गायत्री परिवार उपजोन प्रभारी रघुनाथ प्रसाद हजारी अखिल भारतीय दांगी समाज के अध्यक्ष बाबूलाल पटेल सचिव भीकम सिंह,पाटीदार समाज प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर पाटीदार जनपद सदस्य संध्या बलवान सिंह दांगी,कुबेर सिंह दांगी, हीरालाल वर्मा, ओमप्रकाश दांगी, जीवन दांगी, अजितेश दांगी, महेश विजयवर्गी, भगवत प्रसाद मल्होत्रा,शंकर लाल, शिवराज वर्मा,आरके सिंह, प्रहलाद वर्मा, नाथूराम वर्मा, रमाकांत शर्मा,द्वारका वर्मा,रमेश चंद्र सागबलिया,कैलाश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें