पटना : नीतीश कुमार सिर्फ दिल्ली में राजनीतिक समीकरण बिठाने में व्यस्त हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

पटना : नीतीश कुमार सिर्फ दिल्ली में राजनीतिक समीकरण बिठाने में व्यस्त हैं

Prashant-kishore-attack-nitish-kumar
पटना (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब सत्ता से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और भाजपा भी उन्हें हटाने में असमर्थ है। लेकिन बिहार की जनता नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस कर बैठी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना भाजपा की मजबूरी है। अगर भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बचाना चाहती है, तो उसे नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा और नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना हैं तो बिहार छूट जाना हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता उनके कामकाज से नाखुश है और यह असंतोष अगले चुनावों में साफ दिखाई देगा। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार केवल राजनीतिक समीकरण बिठाने में लगे हैं, जबकि बिहार में विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नीतीश कुमार ये बात नहीं कर रहे है की ऐसी व्यवस्था बने की गुजरात में फैक्ट्री लगे या ना लगे, पहले मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज में फैक्ट्री लगना चाहिए। प्रशांत किशोर ने आखिर में जनता से पूछा कि क्या उन्होंने किसी अखबार में यह खबर देखी है कि नीतीश कुमार बिहार के हर जिले में फैक्ट्री लगाने की मांग कर रहे हैं। अब बिहार की जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि सत्ता में वापसी के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: