भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस केवल भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश रचने का कार्य करती है क्योंकी कांग्रेेस नेताओं के पास फिलहाल कोई काम नहीं है, बिना कोई सबूत के बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। नगरीय निकाय के चुनाव हो या विधानसभा लोकसभा के चुनाव हो या फिर उप चुनाव हो सभी में जनता ने कांग्रेस को सिरे से खारिज किया है और भाजपा को जनता ने हदृय से वोट के रूप में समर्थन देकर चुना है, यहीं बात कांग्रेस के नेताओंं को परेशान कर रही है परिणाम स्वरूप कांग्रेस पार्टी अपनी धुमिल होती प्रतिष्ठा बचाने के लिए हमेशा झूठ का सहारा लेती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को झूठे निराधार आरोप लगाने के प्रायश्चित के रूप में जनता से क्षमा याचना करना चाहिए।
सीहोर। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के द्वारा जिला अस्पताल में शराब का अडडा जैसे बयान देने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होने कहा कि झूठे निराधार आरोप लगाकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षो से कांग्रेस पार्टी के सत्ता से बाहर होने का गुस्सा निकाल रहे है। अगर जनता के पैसों से संचालित सरकारी जिला अस्पताल में शराब का अडडा चल रहा है तो वह सबूत दें या फिर झूठे बयान देने पर जनता से माफी मांगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें