- रंगोली, मेहंदी, सजावट और चित्रकला प्रतियोगिता हुई
सीहोर। चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय में श्निवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृति रंग कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस. रोहिल्ला ने किया। विद्यार्थियों ने रंगोली, मेहंदी, सजावट और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. एस. रोहिल्ला, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एजाज, डॉ. एस.के. गुप्ता, संयोजिका डॉ. तृप्त झा, सहायक विनय मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्राध्यापक एवं कार्यालय सदस्यों का सहयोग वार्षिक उत्सव को और भी खास बना देता है। तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव की मनोरंजक शुरुआत के रूप में 'म्यूजिकल चेयरÓ में स्टाफ की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को और भी रोचक बना रही है। यह न केवल एक उत्सव है बल्कि कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को समपिज़्त एक प्रेरणादायक प्रयास भी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें