पटना : प्रशांत किशोर का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 3 मार्च 2025

पटना : प्रशांत किशोर का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला

  • अभी से लेकर बिहार विधानसभा चुनाव तक मोदी जी को बिहार गौरवशाली दिखेगा, किसान सम्मान निधि का पैसा दिल्ली से नहीं बल्कि बिहार से ही बंटेगा

Prashant-kishore-jan-suraj
पटना (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी को अभी से लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव तक बिहार गौरवशाली दिखेगा। बिहार में चुनाव है इसलिए अब उन्हें यहां तक्षशिला, विक्रमशिला, सब कुछ दिखेगा। आने वाले महीनों में किसान सम्मान निधि की किस्त दिल्ली से नहीं बंटेगी, अब मोदी जी बिहार आकर ही हर किस्त का बटन दबाएंगे। अब विधानसभा चुनाव तक केंद्र सरकार की हर योजना की घोषणा बिहार में ही होगी। केंद्रीय बजट में वे बिहार को 100 करोड़ का मखाना बोर्ड देकर वाहवाही बटोर रहे हैं। जबकि मोदी जी गुजरात में 1 लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन और बिहार में केवल मखाना बोर्ड लगा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: