जिला के सभी 21 प्रखण्डों में शिविर आयोजन की अगली तिथि 04 जून बुधवार को निर्धारित है। उक्त शिविर आयोजन की तिथि को एवं उससे पूर्व सरकार की सभी 22 निर्दिष्ट योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किया जायेगा तथा ऑन स्पॉट उसका निष्पादन किया जायेगा, निष्पादन नहीं सम्भव नहीं होने की स्थिति में आवेदन की प्राप्ति रसीद आवेदक को दी जायेगी एवं वांछित कार्रवाई करते हुए उक्त आवेदन को निष्पादित किया जायेगा।
मधुबनी (रजनीश के झा)। डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा डा० अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान के तहत सभी पंचायतों में क्रमवार विशेष विकास शिविर का आयोजन किये जाने की योजना का शुभारम्भ किया गया है। उक्त याजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में वंचित व्यक्तियों को विकास योजनाओं के आच्छादान हेतु सभी प्रखण्डों में पंचायत स्तर पर में 31 मई (शनिवार) को जिले के सभी 21 प्रखण्डों में स्थित 222 महादलित टोलों में विशेष शिविर आयोजित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें