- 29 मई से 12 जून तक दो टीम के माध्यम से एक दिन में एक प्रखंड के तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा "विकसित कृषि संकल्प अभियान "।

मधुबनी (रजनीश के झा)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में कृषि विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के कृषि से संबंधित संस्थाओं के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम 29 मई से 12 जून तक दो टीम के माध्यम से एक दिन में एक प्रखंड के तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा । इस संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि के क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए शोध तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी । इस कार्यक्रम के माध्यम से वैज्ञानिकों, पदाधिकारी एवं किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा एवं लैब टू लैंड की सार्थकता को सिद्ध किया जाएगा तथा किसानों के द्वारा खेती करने में जो समस्याएं होती है उसे कृषि वैज्ञानिक रूबरू होंगे एवं समस्या के अनुरूप शोध करते हुए नवीनतम तकनीक को किसानों के बीच लाएंगे, जिससे किसानों को लाभ होगा । इस कार्यक्रम के तहत 29 मई को राजनगर प्रखंड के भटसीमर पूर्वी, परिहारपुर तथा करहिया पूर्वी पंचायत एवं जयनगर प्रखंड के देवधा दक्षिणी, रजौली एवं बेलही पूर्वी पंचायत में आयोजित किया गया । कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दो टीम का गठन किया गया है । प्रत्येक टीम में कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मिलित है । प्रथम टीम का नेतृत्व कृषि विज्ञान केंद्र , सुखेत के वरीय वैज्ञानिक - सह - प्रधान डॉक्टर एस के गंगवार , डॉक्टर सौरभ चौधरी तथा उनके साथ राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र , दरभंगा के वैज्ञानिक डॉ अशोक शामिल हैं। तथा द्वितीय टीम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राहुल सिंह राजपूत, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के डॉक्टर सूर्यकांत बाजीराव , डॉ रीता देवी यादव, इंजीनियर राहुल राउत शामिल है तथा कृषि विभाग से इस कार्यक्रम का अनुश्रवण जिला कृषि पदाधिकारी श्री ललन कुमार चौधरी , उप परियोजना निदेशक श्री राकेश कुमार राहुल, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण इंजीनियर गौतम कुमार, उपनिदेशक पौधा संरक्षण श्री राम कुमार, सहायक निदेशक, उद्यान डॉ सुजीत कुमार एवं संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक , सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार शामिल होकर किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित* योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। आज यह कार्यक्रम प्रखंड रहिका के खजूरी, सनौर एवं रहिका पंचायत तथा पंडोल प्रखंड के पंडोल पश्चिम, श्रीपुरहाटी दक्षिणी तथा भौर पंचायत में आयोजित है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें