इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महिला मंडल अध्यक्ष रजनी बाहेती ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत ही सफलता से पूर्ण किया गया, तीनों दिन बच्चों को रिफ्रेशमेंट दिया गया वह समापन दिवस पर पर गुड और चना, जो की सेहत के लिए बहुत जरूरी है वितरित किया गया, इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय सदस्य श्रीमती प्रतिभा झवर, संयुक्त मंत्री सत्यभामा मंत्री, हमारे स्थानीय अध्यक्ष योगेश जी राठी, महिला मंडल अध्यक्ष आभा कासट, स्थानीय सचिव हर्षा हुरकट, जिला महिला मंडल अध्यक्ष रजनी बाहेती, जिला सचिव ज्योति झवर के अलावा सभी माहेश्वरी महिला मंडल बहनों का विशेष योगदान रहा।
सीहोर। जिला माहेश्वरी महिला मंडल उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अवसर पर वर्तमान के समय को देखते हुए हमारी बहू बेटियों को खुद को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर माहेश्वरी मांगलिक भवन में लगाया गया, जिसमें बच्चियों ने व बहुओ ने सभी ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती शोभा चांडक द्वारा की गई, प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कराटे क्लास लगाई गई। शिविर के दौरान आरएसएस के शिक्षित भारत अग्रवाल द्वारा सभी को दंड चलाना व अपनी मुसीबत आने पर रक्षा कैसे की जाती है सिखाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें