सीहोर : शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में किया संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 मई 2025

सीहोर : शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में किया संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ

Hanuman-chalisa-path
सीहोर। शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। महापर्व के अंतर्गत सोमवार को इसका भव्य रूप से समापन किया गया। वहीं गोपाल धाम मानस मंडल और सेवा समिति के तत्वाधान में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौके पर समिति के पंडित कुणाल व्यास, मनोज दीक्षित मामा, मानस मंडल के मनीष ठाकुर, मोहित ठाकुर ने महिला मंडल का स्वागत किया गया। अब बुधवार को लगातार एक माह तक महायज्ञ में निरंतर कार्य सेवा करने वाले नर्मदा घाट पर पहुंचकर हवन साम्रगी आदि का विसर्जन करेंगे। पंडित श्री व्यास ने बताया कि जहां अग्नि का वास होता है, वहां किसी बात की कमी नहीं रहती। वेदों का प्रथम शब्द ही अग्नि है। यज्ञ विष्णु के अवतार है, जिस तरह भगवान विष्णु ही सभी जीवों का पोषण करते हैं, उसी प्रकार यज्ञ में डाली गई आहुति पूरी सृष्टि का पोषण करती है। इसलिए यज्ञ ही सारे कर्मों में श्रेष्ठ कर्म है। महायज्ञ में निकाली गई अन्न सामग्री आदि का विसर्जन किया जाएगा। मंगलवार को महिला मंडल के द्वारा भजन और मानस मंडल के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: