- विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी : 250 मीटर लंबे तिरंगे के साथ छात्र-छात्राएं व भारत माता की झांकी, हजारों देशभक्तों की भागीदारी, तिरंगा लहराकर दिखाया भारतीय सेना पर गर्व, सेना को किया नमन
मोदी के संसदीय क्षेत्र में शौर्य का उत्सव
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सेना के शौर्य और सम्मान के लिए इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर हम ‘भारत एक है, भारत श्रेष्ठ है, भारत विजेता है’ का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत की एकता और सेना के शौर्य को समर्पित है। देश की रक्षा में खड़े हर सैनिक को हम नमन करते हैं।
जनसैलाब बना देशभक्ति की मिसाल
यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महिलाएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि, डॉक्टर, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक और आम नागरिक पारंपरिक वेषभूषा में हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
विशेष आकर्षण : 250 मीटर लंबे तिरंगे के साथ छात्र-छात्राएं
तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं 250-250 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को थामे आगे-आगे चल रहे थे। उनके साथ हाथों में झंडा लिए हजारों लोग शामिल थे। खास यह है कि यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं भारत माता की जयकार लगाते चल रहे थे, जो देशभक्ति का अद्भुत दृश्य बना।
महापुरुषों को किया नमन
यात्रा से पूर्व अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाया गौरव
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सूबे के स्टांप शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवनराम, नीलकंठ तिवारी, विधायक डा अवधेश सिंह, महापौर अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति आनंद कुमार त्यागी, प्रो. बिहारीलाल शर्मा, संतगण, समाजसेवी, सेना के पूर्व अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, जिलाधिकरी सत्येन्द्र कुमार महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, मनीष कपूर, सतुआ बाबा संतोष दास, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, गंगा महासभा के जितेंद्रानंद, महंत अवध किशोर दास, राम गोपाल मोहले, कौशलेंद्र सिंह पटेल, मृदुला जायसवाल, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय,नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, नागेंद्र रघुवंशी, राकेश त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अशोक सिंह जाटव, विनोद गुप्ता, शिवशरण पाठक, राजकुमार शर्मा, केदार सिंह, चेत नारायण सिंह, सुधीर मिश्रा, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, जेपी दूबे, किशोर सेठ, शालिनी यादव, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, गीता शास्त्री, साधना वेदांति, रचना, अग्रवाल, अपराजिता सोनकर, अशोक यादव, अशोक पटेल, राहुल सिंह, कमलेश झा,नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, किशन कन्नोजिया, दिलीप साहनी, मनोज भारद्वाज, संदीप केशरी, अशोक राय, रजत जायसवाल, अशोक पांडेय, विजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
काशीवासियों का जोश दिखा अनोखा
दोपहर से ही लोग तिरंगा लिए जुटने लगे। महिलाएं, छात्र-छात्राएं, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापारी संगठनों से लेकर सफाईकर्मी तक इस यात्रा का हिस्सा बने। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, पैरामिलिट्री बलों और पुलिस के बैंड ने जोश बढ़ा दिया। शाम 5 बजे तक खेल मैदान पूरी तरह ठसाठस भर गया. स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पूर्व सैनिक, सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी संगठन, विभिन्न भाषाई समुदाय पारंपरिक वेशभूषा में तिरंगा थामे जयघोष करते चल रहे थे। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। 250-250 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को छात्र-छात्राओं ने हाथों में लेकर यात्रा में शामिल होकर विशेष दृश्य प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें