वैशाली : PK ने नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने पर तंज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 मई 2025

वैशाली : PK ने नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने पर तंज

  • उनकी मानसिक स्थिति पूरे देश के सामने आ जाती इसलिए उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया

Prashant-kishore-attaack-nitish
वैशाली (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज एक दिवसीय दौरे पर वैशाली पहुंचे। उन्होंने वैशाली के महनार प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कल दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक से गायब रहने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सबसे गरीब राज्य के मुख्यमंत्री विकास के लिए नीति आयोग की बैठक में नहीं गए बल्कि आज एनडीए (NDA) के मुख्यमंत्रियों की बैठक में इसलिए गए ताकि वह भाजपा से अपनी पार्टी के लिए सीटों का मोलभाव कर सकें। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार इसलिए नहीं गए क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। और अगर वह कल की बैठक में जाते तो उन्हें दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मिलना पड़ता, उनसे बात करनी पड़ती, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पूरे देश की मीडिया के सामने आ जाती। यहां उनके करीबी अधिकारी, चाटुकार मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें मीडिया और आम जनता से छिपा कर रखते हैं। प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू जी अपने परिवार में किसे रखते हैं या निकालते हैं, इससे बिहार को क्या लेना-देना है। आज भी वे चाहते हैं कि उनके बेटे तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनें। अगर उनमें हिम्मत है तो वे यह घोषणा करें कि उनकी पार्टी का चेहरा यादव समाज का सबसे काबिल व्यक्ति होगा, न कि उनका बेटा तेजस्वी। अगर वे यह घोषणा कर दें कि उनकी पार्टी का चेहरा यादव समाज का सबसे काबिल व्यक्ति होगा तो हम अपना पूरा अभियान वापस ले लेंगे और उनका समर्थन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: