- अब तक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 12 टीम ने कराया पंजीयन
उन्होंने बताया कि बेबी लीग जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता चर्च ग्राउंड पर शुभारंभ किया जाएगा इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ से 200 खिलाड़ी भाग लेंगे यह प्रतियोगिता लिग पद्धति से खेली जाएगी इस प्रतियोगिता में अंडर-10 में चार टीम खेल रही है सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब, डीएसवाईडब्लू, आरएसआई है इसके अलावा अंडर-12 में सीहोर बॉयज, सीहोर क्लब, डीएसवाईडब्लू, आरएसआई, एमजी क्लब, पुलिस बॉयज, मिलन स्पोर्ट्स, नोडल स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट टीम है यह प्रतियोगिता लिग पद्धति से खेली जाएगी प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे प्रतियोगिता में जो टीम जीतेंगे उनका फाइनल में पुरस्कार दिया जाएगा यह प्रतियोगिता इंडिया फेडरेशन एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा रजिस्टर्ड की गई है यह प्रतियोगिता जिला फुटबॉल एसोसिएशन आयोजित कर रहा है इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी भाग लेंगे प्रत्येक खिलाड़ी का इंडिया फेडरेशन एवं मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा। यह प्रतियोगिता में रेफरी मनोज अहिरवार विजेन्द्र परमार ज्योति गौर मधुरागाव आयुषी पंसारी, विपिन पवार होंगे मैच के प्रभारी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें