सीहोर : तिरंगा यात्रा का सेन समाज ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 17 मई 2025

सीहोर : तिरंगा यात्रा का सेन समाज ने किया स्वागत

Tiranga-yatra-sehore
सीहोर। शनिवार को देश के वीर सैनिकों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान बस स्टैंड पर सर्व सेन समाज के जिला अध्यक्ष तुलसीराम सेन, युवा सेन संगठन के अध्यक्ष कमोद सेन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया प्रभारी कमल सेन, धर्मेंद्र सेन, सुरेश सेन, मंगू दादा, जीतू यादव, लोकेंद्र सिंगरोलिया, मूलचंद दहेलिया, पवन सेन, राहुल सेन, बंटी सेन, अशोक सेन सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: