- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले : ’यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास’
रक्षा और विदेश नीति में मजबूत दखल
केशव मौर्य ने बताया कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंधू सूर्य जैसी कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब केवल बात नहीं करता, बल्कि घर में घुसकर जवाब देता है। रूस-यूक्रेन युद्ध में ऑपरेशन गंगा, अफगान संकट में ऑपरेशन देवी शक्ति, और कोविड के दौरान वंदे भारत मिशन के माध्यम से लाखों भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब रक्षा उत्पादों का आयातक नहीं, निर्यातक बन चुका है। ‘ब्रह्मोस’, ‘प्रचंड’, ‘तेजस’, ‘आकाश’ जैसे स्वदेशी रक्षा उत्पादों के साथ भारत का रक्षा निर्यात ₹23,622 करोड़ तक पहुंच गया है।
आर्थिक मोर्चे पर नए आयाम
भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। डिजिटल इंडिया के जरिए देश में यूपीआई ट्रांजैक्शन 24 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। जीइएम पोर्टल के जरिए सरकारी खरीद में पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार लगभग समाप्त हो गया है। 44 लाख करोड़ रुपये की डीबीटी व्यवस्था ने बिचौलियों की भूमिका खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि चिनाब ब्रिज, पंबन ब्रिज, वधावन पोर्ट, राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, महाकाल लोक जैसे प्रोजेक्ट केवल निर्माण नहीं, बल्कि नवभारत के आत्मविश्वास की प्रतीक हैं।
बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक कार्य
रेलवे, सड़क, जलमार्ग, हवाई कनेक्टिविटी से लेकर बंदरगाहों तक, देश में बुनियादी ढांचे का नया जाल बिछ रहा है। हर दिन 34 किलोमीटर हाईवे, 136 वंदे भारत ट्रेनें, 160 हवाई अड्डे, और 103 अमृत भारत स्टेशन इस दिशा में बदलाव के संकेत हैं। चिनाब ब्रिज, पंबन रेल पुल, वधावन पोर्ट, और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 103 स्टेशनों का पुनर्निर्माण : ये सभी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति का उदाहरण हैं।
किसानों के लिए समर्पित योजनाएं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 3.7 लाख करोड़ रुपये, और फसल बीमा योजना के तहत 1.75 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि किसानों के खातों में सीधे भेजे गए। 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड, इएनएमए से 1,473 मंडियों को जोड़ना, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों में से एक रहा है। मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नए मापदंड स्थापित किए और सीओपी 21 के लक्ष्य 9 वर्ष पहले पूरे कर दिखाया कि विकास और पर्यावरण एक साथ संभव हैं. नल से जल योजना, 4 करोड़ पक्के घर, 81 करोड़ को मुफ्त राशन जैसे कदमों ने गांव को आत्मनिर्भर बनाया है।
महिलाओं को अज्ञतमनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका
महिलाओं को लेकर सरकार की सोच स्पष्ट है। तीन तलाक खत्म करना, 33 फीसदी आरक्षण, ’लखपति दीदी’ मिशन, सेना में महिला स्थायी नियुक्ति, और 14.72 लाख करोड़ के मुद्रा ऋण जैसे प्रयास महिलाओं को आर्थिक शक्ति और सम्मान दे रहे हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य में ऐतिहासिक बदलाव
नई शिक्षा नीति 2020 को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि 8 नए आइआइटी, 7 नए आइआइएम, 23 एम्स और 490 नई यूनिवर्सिटियों की स्थापना हो चुकी है। पीएम कौशल योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण मिला है। वहीं, स्टार्टअप इंडिया के तहत भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ₹64,180 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। 25. पूर्वोत्तर आज मोदी सरकार में समावेशी विकास का अहम हिस्सा बन चुका है। राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 ने ₹4.3 लाख करोड़ निवेश आकर्षित किया। उग्रवाद में 64 फीसदी कमी आई। पत्रकार वार्ता में क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, एमएलसी एवं वाराणसी जिला व महानगर के प्रभारी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, विधायक सुनील पटेल पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें