मधुबनी (रजनीश के झा)। आज शनिवार को 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व में एक स्कूल के ऊपरी मंजिल ( छत) पर योग प्रशिक्षक उमेश राजपाल ने उत्साहपूर्वक करवाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के योग आसान, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान समाधि, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि कई तरह के योग बताएं और सभी कार्यकर्ताओं ने अनुसरण करते हुए योग किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन योग करने से शरीर स्वस्थ मन प्रसन्नचित्त और तन निरोग रहता है। भारतीय सनातन संस्कृति और योग का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है बल्कि संपूर्ण विश्व को अध्यात्म, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाने वाला अमूल्य प्रकाशपुंज है। योग करने वालों में देवेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार मुन्ना, श्रवण पूर्व, संजीव कुमार बादल, सुबोध चौधरी, रंजीत यादव, सतीश ठाकुर, संतोष भगत, प्रंशात ठाकुर, आदित्य झा, कन्हैया साह, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, अशोक राम शंकर झा, धुव्र नारायण त्रिपाठी, चंदन चौधरी, राम पुकार ठाकुर, मनीष कर्ण, दीपक कल्याण, आनंद कुमार सिंह, विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
शनिवार, 21 जून 2025
मधुबनी : भारतीय जनता पार्टी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें