मधुबनी : नीतीश कुमार को भाजपा-आरएसएस ने अपने कब्जे में ले लिया है : मनोज मंजिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 जून 2025

मधुबनी : नीतीश कुमार को भाजपा-आरएसएस ने अपने कब्जे में ले लिया है : मनोज मंजिल

  • बदलो सरकार- बदलो बिहार यात्रा पहुंचा मधुबनी शहर होते हुए पिलखवाड़ में सभा का हुआ आयोजन

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी, 21 जून (रजनीश के झा)। बदलो सरकार-बदलो बिहार मिथिला-तिरहुत जोन का यात्रा शनिवार को दरभंगा के रास्ते मधुबनी में प्रवेश किया। जहां सकरी, पंडौल होते हुए मधुबनी शहर में घूमते हुए मधुबनी स्टेशन, बस स्टेंड, राँटी होते हुए पिलखवार पहुंची। जहां जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, जिला कमिटी सदस्य , उत्तीम पासवान, लक्ष्मण राय, श्याम पंडीत, योगनाथ मंडल, भूषण सिंह विजय कुमार दास, मयंक कुमार, योगेंद्र यादव, महाकांत यादव, सेवानिवृत कर्णल लक्ष्मणेश्वर मिश्रा, सुबेश चंद्र झा, किरण यादव, पिलखवार पंचायत के सरपंच संतोष यादव, मुखिया भागेश्वर यादव, नंदी यादव, चांदनी यादव,श्रीचंद सदाय, योगेंद्र महतो,मारकंडे यादव, गुरकुन यादव  ,बिकास कुमार झा आदि ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलखवाड़ में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। संचालन मयंक कुमार यादव ने किया। सभा को भाकपा माले के पूर्व विधायक सह केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज मंजिल, आइसा  महासचिव प्रसेनजीत, राज्य कमिटी सदस्य बैद्यनाथ यादव, नेयाज अहमद, शनिचरी देवी, अभिषेक कुमार, शत्रुघ्न सहनी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत राम, फूल बाबू सिंह, रानी सिंह, साधना शर्मा, पप्पू पासवान, विनोद सिंह, पप्पू खां, महेश कुमार , उपेंद्र राय, विनोद सिंह, साधना शर्मा, रानी सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।


सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पूर्व विधायक सह भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज मंजिल ने कहा कि पूरे बिहार में भाकपा माले की ओर से चार यात्राएं निकली हैं। बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा बिहार के आमजन के सवालों के साथ बिहार की राजनीति को जोड़ना है। बिहार की नीतीश सरकार को सामंतियों, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और भाजपा-आरएसएस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस सरकार को बदलने और महागठबंधन की सरकार बनाने की यह यात्रा है। डूबती नैया को बचाने के लिए मोदी जी बार-बार बिहार आ रहे हैं। उनके इकबाल खत्म हो गए हैं। इसलिए जोर जबरदस्ती से सभा में भीड़ जुटाई जा रही है।मोदी जी अब सरेंडर मोदी हो गए हैं। इसलिए विश्वमंच पर भारत को अलगाव का सामना कर रहा है। गैंग ऑफ फोर के कब्जे में नीतीश जी हैं और ये लोग कोई भी काम नीतीश से करवा ले रहे हैं। दामादों की ताजपोशी हो रही है और जगन्नाथ मिश्रा, संजय झा के यहां गैर जरूरी हवाई अड्डा बनाए जा रहे हैं। श्री मंजिल ने कहा कि इस यात्रा में गरीबों के वास - आवास का सवाल, 200 यूनिट फ्री बिजली का सवाल, सभी वृद्ध को पोषण का सवाल सहित अन्य स्वांस्याओं को उठाया जाएगा।


सभा को संबोधित करते हुए छात्र संगठन आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति लाकर सरकार शिक्षा को बर्बाद कर रही है। शिक्षा को अडानी- अंबानी के हवाले किया जा रहा है।  मोदी सरकार के रास्ते चलकर नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि किये जाने के बजाय कटौती किया जा रहा है। एक ओर बिहार में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शिक्षण संस्थान खोलने की कारपोरेट कंपनी को छूट दे दी गई। इससे शिक्षा और महंगी होगी। शिक्षा रोजगार बचाने की लड़ाई को मजबूत बनाना होगा। भाकपा(माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य बैद्यनाथ यादव ने कहा कि भाजपा - जदयू के राज में बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। सरकार के नाक के नीचे गोलीबारी हो रही है। और सरकार सोई हुई है। अपराधी बेखौफ घूम रहा है। उन्होंने की बिहार में 20 साल से विकास करने वाली सरकार आज गांव - गांव को कर्ज के बोझ में धकेल दी है। भाकपा (माले) ने बिहार बदलाव का संकल्प लिया हैं। और इसी उद्देश्य से यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार को बदलने का संकल्प बिहार के नौजवानों ने ले लिया है। वही जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने बताया कि यह यात्रा मधुबनी जिला के मधुबनी, राजनगर,बेनीपट्टी, हारलाखी विधानसभा के दर्जनों पंचायतों में नुक्कड़ सभा कर जनता को जागरूक करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: