मुंबई : विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स की गूंज अब अमेरिका में, 10 शहरों में होंगे प्रीमियर! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 जून 2025

मुंबई : विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स की गूंज अब अमेरिका में, 10 शहरों में होंगे प्रीमियर!

the-bangal-files
मुंबई (रजनीश के झा)। इंडियन सिनेमा के सबसे साहसी फिल्ममेकर्स में से एक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज़ और दबी हुई सच्चाइयों को सामने लाने वाले कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। द ताशकंद फाइल्स और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स के बाद अब वह अपनी 'ट्रुथ ट्रिलॉजी' की तीसरी फिल्म द बंगाल फाइल्स लेकर आ रहे हैं। यह मच अवेटेड फिल्म भारत के इतिहास के एक और छिपे हुए हिस्से से परदा हटाने जा रही है। बढ़ती उत्सुकता के बीच मेकर्स ने अमेरिका में 10 बड़े मेगा प्रीमियर की घोषणा की है, जो 19 जुलाई को न्यू जर्सी से शुरू होंगे और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में समाप्त होंगे। इस प्रीमियर टूर में शिकागो, अटलांटा, वाशिंगटन डीसी, रैले, टाम्पा, फीनिक्स, लॉस एंजेलेस और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया जैसे अहम शहरों में खास स्क्रीनिंग रखी गई है। द बंगाल फाइल्स की मांग विदेशों में ज़बरदस्त तरीके से बढ़ रही है। इसी वजह से डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री से कई देशों में प्रीमियर कराने की मांग की जा रही है। इससे साफ है कि ये फिल्म सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि बाहर भी लोगों को खूब पसंद आ रही है और इसे लेकर एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ रही है।


 हाल ही में रिलीज़ हुआ द बंगाल फाइल्स का टीज़र अपने दमदार और तीखे विजुअल्स की वजह से हर तरफ चर्चा में आ गया है। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने इसे खूब सराहा है। हालांकि महाकाली को आग की लपटों में दिखाने वाला एक सीन थोड़ा विवादों में आ गया, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म पूरी रिसर्च के आधार पर बनाई गई है। टीज़र में कही गई एक लाइन "अगर कश्मीर ने आपको दुखी किया, तो बंगाल आपको सता देगा" ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से कहीं ज्यादा है। द बंगाल फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्टेड किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विवेक की 'फाइल्स ट्रिलॉजी' का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: