प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र
विधायक राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यंकर्तांओं और सहायिकाओं के द्वारा दिन रात मेहनत कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाता है उनकी कर्मशीलता कर्तव्यपरायणता के कारण ही वह स्वयं ही उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन लेने पहुंचे है। पहले भी बहनों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री से चर्चाकर पूरा कराया है इस बार भी बहनों की एक सूत्रीय मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री जी को भी पत्र लिखेंगे।
हम तन मन से करते हैं कार्य
महासंघ की जिलाध्यक्ष ऊषा राठौर ने कहा कि हम सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पूरे तन मन से कार्य करते हैं और जितनी भी जनहितकारी योजना है उन्हें लोगों के घर-घर तक पहुंचाते हैं। हम चाहे निर्वाचन का कार्य हो या कोरोना हो या शासन की कोई भी हितकारी मूलक योजना हो उसकी सफलता के लिए हमारे द्वारा ही पूरा काम किया जाता है। हमारी बस प्रधानमंत्री से एक ही मांग कीहै कि हमें सरकारी कर्मचारी होने का दर्जा दिया जाकर हमें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
सम्मिलित रही कार्यकर्ता सहायिका
बैठक में कमला परमार, नीलम, लता लालवानी, फेमिदा बी, उमा, रानी, अलिशा, ममता, रजनी विश्वकर्मा,वाशिता धीमान,राजकुमारी दीपमाला, तबस्शुम, पूजा, नसरीन खान, रंजना नारोलिया, हेमलता राठौर, संध्या चौहान, सविता गुप्ता, पुष्पा तिवारी, रीता कुशवाहा, भगवती बाई,रेखा राठौर, रचना ठाकुर, नेहा मेवाडा़, लटेश जोशी, सुलोचना, मंजू, लता बाई, दुर्गा, रामकली बाई, अनीता ठाकुर, प्रभा शुक्ला महादेवी रावत, बबीता बघेल संजीदा राठौर आदि सहित जिले भर की आगंनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मिलित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें