- तीन मांगों को लेकर एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर लेकर CM नीतीश से मिलने पहुंचे थे जन सुराज के हजारों कार्यकर्ता
- विधानसभा घेराव करने निकले जन सुराज कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पटेल गोलंबर पर रोका और लाठियां चलाईं, कई समर्थक हुए घायल
प्रशांत किशोर ने बताया कि मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य सचिव यह लिखकर नहीं देंगे कि हमारी मांगों पर कितने दिन में कार्रवाई होगी, तो अब आगे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। एक लाख आदमी लाकर घर को घेर लेंगे। वो निकल नहीं पाएंगे। इस बीच पटना जिला प्रशासन की ओर से जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्य सचिव से मिलने के लिए ले जाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की 3 मांगों का ज्ञापन सौंपा। मनोज भारती ने बताया कि बिहार की जनता के लिए अहम इन तीन मुद्दों पर जन सुराज ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लिए हैं।
इन तीन मांगों में शामिल है -
1. साल 2023 की जातीय जनगणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता कब मिलेगी?
2. 50 लाख भूमिहीन दलित और अतिपिछड़ा परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने के वादे का क्या हुआ?
3. भूमि सर्वे के नाम पर वंशावली, रसीद और दाखिल-खारिज में हो रही लूट कब रुकेगी?
मुख्य सचिव से तीनों मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशांत किशोर और हजारों कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से वापस हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें