मधुबनी : भाजपा के विभिन्न मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 22 जुलाई 2025

मधुबनी : भाजपा के विभिन्न मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा (। आज भारतीय जनता पार्टी नया जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के संचालन में चार मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा माननीय प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जयसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानियां की सहमति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद सह जिला प्रभारी अजुर्न सहनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष यथाशीघ्र पदाधिकारी का गठन कर जिला को सूची दे दें। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरूण कुमार सिंह, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो० मंसूर बनाए गए। इस अवसर पर जिला कार्यालय में सम्मान समारोह में माला और चादर पहनाकर बधाई दी गई। मौके पर हर्ष प्रकट और बधाई देने वालों में देवेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, सरोज सिंह प्रंशात ठाकुर, सतीश ठाकुर, मनोज कुमार मुन्ना, संजय पाण्डेय, संजीव कुमार बादल, प्रमोद सिंह, पवन साह आदित्य झा कन्हैया साह जिला पार्षद पिन्टू मिश्रा, कुंदन प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, मनीष झा उद्धव, सतीश कुमार , उपेन्द्र साह, सुनील कुवंर, सुधीर मंडल, वीरेंद्र मेहता, संजय गुप्ता, शम्भू झा, बिन्दु सिंह , कविता झा, अशोक राम, राम नरेश राय, अरूण कुमार महतो विभूति झा पंकज झा सचिन मिश्रासहित अन्य कार्यकता शामिल थे। इस अवसर पर मधुबनी विधानसभा की कार्यशाला 26 जुलाई होने को लेकर बेठक भी आयोजित प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: