मधुबनी : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में निकाला गया मशाल जुलूस। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 27 जुलाई 2025

मधुबनी : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में निकाला गया मशाल जुलूस।

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा)। कारगिल विजय दिवस की संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  चंद्रवीर यादव के नेतृत्व में और मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा एवं पूर्व विधान पार्षद एवं जिला प्रभारी अर्जुन सहनी की गरिमामय उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय के सभागार से  विशाल मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो होते हुए मिलन चौक स्थित शहीद अकलू द्वारकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया  गया । इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता मशाल जुलूस में शामिल होकर कारगिल के शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर रहे, अमर रहे  एवं भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि आज पूरा देश कारगिल के विजय पर वीर सपूतों के साहस को सलाम करते हुए हम भारत माता के वीर सपूतों के अद्वितीय साहस और पराक्रम की याद दिलाता है। पूर्व विधान पार्षद सह  जिला प्रभारी अर्जुन सहनी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में और असाधारण साहस ,धैर्य और दृढ संकल्प का परिचय वीर जवानों ने दिया । मौके पर मशाल जुलूस में भाजपा नेता देवेंद्र कुमार यादव ,मनोज कुमार मुन्ना, सुबोध चौधरी, रंजीत यादव ,प्रशांत ठाकुर ,सतीश ठाकुर, राधा देवी ,रितु मंडल, प्रतिमा रंजन ,आदित्य झा, कन्हैया साह, जन्मजेंय सिंह, वरुण कुमार सिंह, प्रफुल्ल चंद्र  झा,पिंटू मिश्रा ,अजय प्रसाद, कुंदन प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, सुधीर मंडल, ध्रुव नारायण त्रिपाठी ,वार्ड पार्षद बद्री राय, स्वर्णिम गुप्ता ,शिवनाथ दास, मनीष करण, आनंद कुमार सिंह, राम पुकार ठाकुर, मधुबनी विस्तारक अवनीश कटारे सहित अन्य शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: