- महाकाल सेवा संकल्प पदयात्रा हुई शुरू

सीहोर। शहर से लगातार तीसरी बार क्षेत्र में अच्छी बारिश, गाय, गांव, गरीब की सेवा और जनकल्याण की मंगल कामना क्षेत्र की खुशहाली को लेकर महाकाल सेवा संकल्प पदयात्रा महाकाल उज्जैन के लिए शुक्रवार को शुरू हुई। यात्रा शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर से शुरू होकर शुगर फैक्ट्री माता मंदिर, त्यागी बाबा आश्रम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कालका मंदिर पान चौराहा, छावनी स्थित सब्जी मंडी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, गंगेश्वर महादेव मंदिर नदी चौराहा, कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। जो जताखेड़ा, अमलाहा और कोठरी आदि होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शहर सहित आस-पास के शिव भक्त शामिल हुए। यह यात्रा आगामी 23 जुलाई को सीवन और पार्वती के जल से भगवान महाकाल के अभिषेक के साथ उज्जैन में संपन्न होगी। पदयात्रा का आयोजन युवा समाजसेवी आशीष गेहलोत, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य के द्वारा की जा रही है। सात दिवसीय पदयात्रा का उद्देश्य जनकल्याण की भावना, क्षेत्र में समृद्धि, खुशहाली रहे और अच्छी बारिश के अलावा नवीन फसल की अच्छी कामना को लेकर की जा रही है। महाकाल सेवा संकल्प पदयात्रा आशीष गेहलोत, ईश्वर सिंह ठाकर, बबलू सिंह ठाकुर, अमृत लाल मेवाड़ा, हरीश चंद्र आर्य, प्रकाश नागर, मीतेश कुमार राठौर, ईश्वर सिंह सिसोदिया, नितिन महेश्वरी, नरेन्द्रसिह चंद्रभान, मनोहर सिंह परमार, महेश सिंह परमार, सुरेश सिंह परमार, हर्षित परमार, कमलेश परमाररा, विश्वजीत सिंह ठाकुर, भूपेन्द्र सिंह राजपूत शामिल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें