सीहोर : दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावपेज मैदान पर 30 जोड़ों में हुई कुश्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अगस्त 2025

सीहोर : दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावपेज मैदान पर 30 जोड़ों में हुई कुश्ती

Dangal-sehore
सीहोर। मंगलवार को गंज स्थित राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर पार्क में राठौर क्षत्रिय समाज के द्वारा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल के दौरान कुश्ती लड़ रहे पहलवानों का शहर के पुराने बुजुर्ग पहलवानों के द्वारा उत्साह प्रदान किया गया। राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर जयंती के उपलक्ष में आयोजित दंगल में शहर सहित 15 जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल प्रतियोगिता के दौरान 30 जोड़ों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। पहलवानों ने मिट्टी पर प्रतिद्वंदी को चित करने के लिए दावपेज दिखाएं। कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती भी सम्मिलित हुए।


दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ

समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौर, महामंत्री डॉ. पूरन सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष प्रमोद राठौर और जयंती अध्यक्ष राहुल राठौर के द्वारा हनुमान  महाराज और वीर दुर्गादास  राठौर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता पहलवानों को शाल श्रीफल शील्ड और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल के दौरान बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: