सीहोर : तिरंगा बाइक रैली में हेलमेट लगाकर बुलेट पर दिखे विधायक दिया सुरक्षा का संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अगस्त 2025

सीहोर : तिरंगा बाइक रैली में हेलमेट लगाकर बुलेट पर दिखे विधायक दिया सुरक्षा का संदेश

Tiranga-bike-rally-sehore
सीहोर। मंगलवार को विधायक सुदेश राय हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर में निकाली गई बाइक रैली में हेलमेट लगाकर बुलेट पर सवार दिखाई दिए। बाइक रैली के दौरान जहां विधायक सुदेश राय ने तिरंगा लहराया तो वहीं उन्होंने तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले नवयुवकों को सुरक्षा के लिए सर पर हेलमेट लगाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा, हर दिल में भारत अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा अभियान के तहत आयोजित वृहद बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा में  विधायक सुदेश राय ने शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और एकता समरसता के साथ बाइक चलाने वालों को हेलमेट लगाकर सुरक्षित सफर करने का संदेश भी दिया। बाइक रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नव युवक शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, यह हर भारतीय के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और समस्त देशवासियों के एकता की पहचान है। हमें तिरंगे की मर्यादा और सम्मान को सदैव बनाए रखना है।

कोई टिप्पणी नहीं: