सीहोर। वाईट सीट पर बड़े शब्दों में आवेदन लिखकर एक किसान पुत्र अपनी मां के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचा। किसान का कहना था कि कलेक्टर साहब अच्छे से पढ़ लेंगे तो भूमि से कब्जा हटवा देंगे। पहले एसडीएम तहसीलदार को कई आवेदन दिए है लेकिन वह शायद आवेदन नहीं पढ़पा रहे होंगे इस लिए कार्रवाही नही हुई। रेहटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर के खनपुरा निवासी सूरज प्रजापति ने बताया कि उनके पिता गणेश प्रसाद ने 19 वर्ष पहले खसरा नंबर 29/6 कुल रकबा 4 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। इस भूमि में से दो एकड़ पर एयर सिंह ने जबरदस्ती कब्जा जमा रखा है। बुधनी तहसीलदार ने 28/01/2020 को कब्जा कटाने के लिए आदेश भी जारी कर दिया है लेकिन पटवारी आर आई कब्जा दिलाने के लिए तैयार नहीं है। बुधनी एसडीएम ने भी आदेश दिया है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नही है। इस संबंध में कई बार आवेदन दिए है लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। पीडि़त किसान सूरज प्रजापति ने बताया कि मेरी निजी भूमि पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। पति दुर्घटना के कारण अस्वस्थ हो गए हैं। एसबीआई का केसीसी कर्जा बढ़ता चला जा रहा है। प्रशासन ने बस न्याय की गुहार लगा रहे है।
मंगलवार, 12 अगस्त 2025
सीहोर : आवेदन लिखकर न्याय मांगने जन सुनवाई में पहुंचा किसान
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें