सीहोर : उत्कृष्ट विद्यालय ने तिरंगा रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अगस्त 2025

सीहोर : उत्कृष्ट विद्यालय ने तिरंगा रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश

  • कार्यक्रम में रसेयो स्वयंसेवकों सहित 190 विद्यार्थियों ने की सहभागिता

Tiranga-yatra-sehore
सीहोर, आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर के द्वारा हर घर तिरंगा  जागरूकता हेतु तिरंगा रैली का आयोजन किया रैली को विधायक प्रतिनिधि श्री गोपाल सोनी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय एवं गणितज्ञ डॉ राजेंद्र देशमुख ने हरी झंडी दिखाकर आरंभ कियाऔर रैली में सहभागिता की तिरंगा रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर तहसील  चौराहा अटल चौराहा कोतवाली चौराहा मुख्य शहर से होते हुए शासकीय प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय सीहोर पहुंची तिरंगा रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे विद्यार्थियों के साथ-साथ शैक्षणिक स्टाफ से उत्कृष्ट शिक्षकगण जितेंद्र परमार धनेश कोरचे डॉ देवेंद्र साहू कुमेर सिंह मालवीय राजकुमार मेवाड़ा रामवृक्ष भारद्वाज संगीता भार्गव मंजू मालवीय लीला भिलाला रुतुजा मैडम बबली मालवीय भी रैली के साथ-साथ चल रहे थे। महाविद्यालय के पास पहुंचकर उत्कृष्ट विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ स्वयंसेवक एवं विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया सभी हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय से टाउन हॉल तक श्रृंखला के रूप में खड़े होकर नारे लगा रहे थे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीहोर विधायक माननीय सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष माननीय प्रिंस राठौर  जिलाधीश महोदय जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित  रहे।


कोई टिप्पणी नहीं: