मधुबनी : DM ने डीबी कॉलेज, आरोबी निर्माण स्थल, कलना स्थान, बॉर्डर एरिया का किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

मधुबनी : DM ने डीबी कॉलेज, आरोबी निर्माण स्थल, कलना स्थान, बॉर्डर एरिया का किया निरीक्षण

Madhubani-dm-inspaction
मधुबनी, 14 अगस्त (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जय नगर डीबी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई और परिसर की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रशासन को नियमित मॉनिटरिंग कर छात्रों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने को कहा।


शाहिद चौक आरोबी एवं कलना स्थान का भी किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने शाहिद चौक जयनगर स्थित आरोबी (ROB) निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति तेज करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात वे प्रसिद्ध कलना स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कलना स्थान के विकास हेतु प्रस्ताव शीघ्र भेजने का निर्देश दिया, ताकि इसे पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से जोड़ा जा सके।


बॉर्डर सुरक्षा और सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने एसएसबी कैंप बेटौना एवं जटही बॉर्डर का दौरा कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने सुरक्षा और समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि हरलाखी प्रखंड से जटही बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, जिससे सीमा क्षेत्र में आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: