इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। नगर आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधन आदि सभी पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बनाएगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके मनोबल को भी बढ़ाएगा। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय, वरीय उप समाहर्ता रूपेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता शिंपी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता, डॉ. अभिषेक कुमार सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मधुबनी, 14 अगस्त (रजनीश के झा)। नगर आयुक्त, नगर निगम, मधुबनी अनिल चौधरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस 2025 की संध्या पर आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक नगर निगम कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि जिला पदाधिकारी, मधुबनी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अगस्त की शाम 6 बजे नगर भवन, मधुबनी में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय नवोदित युवा कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें