- जिलाधिकारी ने अगली बैठक से सभी संबंधित अभियंताओं को भी बैठक में उपस्थित रहने का दिया निर्देश।
- शहरी क्षेत्र में यूरिनल एवं शौचालयों के उचित रखरखाव के दिए निर्देश
नल जल योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नल जल योजना के अंतर्गत नियमित जलापूर्ति करने एवं आंशिक रूप से खराबी के बाद बंद पड़े नल जल को अविलंब रूप से चालू स्थिति में करवाना सुनिश्चित करें ताकि जिलावासियों को पेयजल की समस्या ना हो. नल जल योजना के अंतर्गत छूटे हुए घरों एवं मेजर रिपेयरिंग के कारण बंद पड़े नल जल को लेकर भी संबंधित विभाग व अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में निर्मित शौचालय एवं यूरिनल का अच्छी तरह से रख रखाव सुनिश्चित करे। नगर आयुक्त नियमित रूप से साफ-सफाई के कार्य का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण करें। यातायात की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश दिया कि शहर में ट्रैफिक पोस्ट निर्माण हेतु उपलब्ध करवाए गए सूची की आलोक में तेजी से करवाई करे। ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति की बात पर उन्होंने कहा कि कोतवाली चौक से लेकर थाना मोड़ तक नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को चिन्हित कर वाहन मालिकों को प्रतिदिन जुर्माना नोटिस जारी करें. उन्होंने बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात उपाधीक्षक को लगातार शहर में अतिक्रमण व अवैद्य वाहन पार्किंग के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया. स्टॉर्म ड्रेनेज निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सहायक अभियंता उप परियोजना निदेशक बुडको को निर्देश दिया कि नाला निर्माण कार्य में अधिक से अधिक मजदूर लगाकर कार्य में तेजी लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें