इस अवसर पर विधान पार्षद रीना यादव ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं। साथ ही, माननीय पार्षद ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस 5 दिवसीय जगरूकता अभियान के दौरान प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड, आधार सुधार, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक बीमा योजना, मुफ्त चिकित्सा सेवा आदि का शिविर लगाकर निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में सफल छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर, केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा एवं अमरेंद्र मोहन, डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल कुंदन कुमार मौजूद थे।
नालंदा/ पटना, 30 अगस्त (रजनीश के झा)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा नालंदा के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण के मैदान में ‘विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ सुनील कुमार ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक विकास की किरण पहुंचाने का सफलतम प्रयास किया है। 11 वर्षों में देश ने सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा गरीब, वंचित, युवा, किसान एवं महिलाओं के लिए अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसके कारण ये सभी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण एवं गरीबों को काफी लाभ मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें