मधुबनी : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

मधुबनी : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश

Madhubani-mining-task-force-meeting
मधुबनी, 11 अगस्त (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध खनन एवं भंडारण की रोकथाम, रॉयल्टी वसूली तथा अब तक की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। जिला खनन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान वर्ष में अब तक 400 छापेमारी अभियान चलाए गए हैं, जिनमें 7 प्राथमिकी दर्ज की गई है और ₹53.52 लाख की राशि वसूल की गई है।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि—

सभी संबंधित विभाग ससमय रॉयल्टी की राशि जमा करना सुनिश्चित करें।

किसी भी परिस्थिति में रॉयल्टी की राशि लंबित न रहे।

अवैध खनन एवं अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज एवं प्रभावी हो।


उन्होंने कहा कि राजस्व हानि रोकने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समन्वित कार्रवाई आवश्यक है, जिसमें सभी विभाग सक्रिय सहयोग करें। बैठक में एडीएम मुकेश रंजन, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि, जिला खनन पदाधिकारी संतोष कुमार,कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, नहर प्रमंडल, बाढ़ प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: