मधुबनी : प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं की योजनाओं की कार्य प्रगति का डीएम ने किया समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

मधुबनी : प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं की योजनाओं की कार्य प्रगति का डीएम ने किया समीक्षा

Madhubani-dm-inspaction
मधुबनी, 11 अगस्त (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने  समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रगति यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।


मुख्य समीक्षा बिंदु:

मधुबनी बस स्टैंड निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा

जयनगर शहीद चौक के पास आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति

फुलहर (माता सीता एवं श्री राम के प्रथम मिलन स्थल) पर पर्यटकीय सुविधा विकास कार्य


जिलाधिकारी ने इन सभी कार्यों में तेजी लाने और बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं जिले के यातायात, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई पहचान देंगी, इसलिए समय पर पूरा होना आवश्यक है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और स्थल निरीक्षण बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: