मुंबई : 25 साल से साथ निभा रहे फैंस को NTR ने कही दिल को बात, जानें क्या कहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

मुंबई : 25 साल से साथ निभा रहे फैंस को NTR ने कही दिल को बात, जानें क्या कहा

Ntr-avatar
मुंबई (रजनीश के झा)। लोगों के दिलों के बादशाह, NTR, बेमिसाल टैलेंट के मालिक हैं और करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी और बेमिसाल ऑन-स्क्रीन चार्म के लिए मशहूर, वह हर बार फैंस को हैरान कर देते हैं। उनके चाहने वाले हमेशा उन्हें प्यार और सराहना से सराबोर करते रहते हैं, जिसका नज़ारा हाल ही में हैदराबाद में हुए वॉर 2 इवेंट में फिर से देखने को मिला। अपने होम सिटी में हुए इस इवेंट ने फैंस को दीवाना बना दिया। YRF ने फैंस में एनटीआर के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए हैदराबाद को लोकेशन के तौर पर चुना।


हैदराबाद में NTR के आने पर जबरदस्त फैन क्रेज देखने को मिला। फैंस के प्यार से भावुक होकर सुपरस्टार ने एक क्लोज़िंग स्पीच दी और कहा, “मेरी करियर की शुरुआत 25 साल पहले निन्नू चूडालानी फिल्म से हुई थी, जिसे दिवंगत श्री रामोजी राव गरु के बैनर तले लॉन्च किया गया था। उस दिन मैं अकेला था, सिर्फ मेरे माता-पिता साथ थे। मैंने अपने पहले फैन, अदोनी के मुजीब से पूछा, ‘तुम कौन हो?’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपका फैन हूं सर, आपके लिए जान भी दे सकता हूं।’ तब तक मेरी कोई फिल्म रिलीज़ भी नहीं हुई थी। उस दिन से आज तक, लाखों फैंस को इस सफर में मेरे साथ देखना, पिछले जन्मों का आशीर्वाद है।” 14 अगस्त को वॉर 2 रिलीज़ होने के साथ ही NTR 2025 और 2026 के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले हैं। इनमें NTR X Neel नाम की एक दमदार एक्शन फिल्म भी है, जिसे KGF फेम प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जून 2026 को रिलीज़ होगी और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स बना रहे हैं। इसमें NTR की एक्टिंग की अलग-अलग झलक और उनका पैन-इंडिया स्टारडम दिखेगा। इसके अलावा, वह त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक भव्य पौराणिक फिल्म भी कर रहे हैं, जिसमें वे भगवान कुमारस्वामी का दिव्य किरदार निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: