- 55 साल में चुनाव के अलावा कभी बिहार में एक रात भी बिताया है तो बताएं, जब रेवंत रेड्डी ने बिहार के बच्चों को गाली दी तब आप क्यों चुप रहे
वहीं बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अभी सिर्फ जनता को दिखाने के लिए छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है। बड़े भ्रष्टाचारी नेता और अफसर बचे हुए हैं। जब जन सुराज की व्यवस्था बनेगी तब बिहार के टॉप-100 भ्रष्ट अधिकारी और नेताओं को पकड़ा जाएगा। उनपर कार्रवाई भी होगी और उनके परिवार तक से लूट के रुपये की वसूली की जाएगी। प्रशांत किशोर ने आगे पटना में आज आंदोलन कर रहे STET कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज से जुड़े सवाल पर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसपर नीतीश सरकार ने लाठी नहीं चलवाई है। यह बिहार के बच्चों का दुर्भाग्य है कि जब बाहर जाते हैं तब उन्हें गाली मिलती है और जब बिहार में सरकार तक अपनी बात लेकर जाते हैं तब उनपर लाठी चलती है। लेकिन अब जनता ने तय कर लिया है कि इनपर वोट की लाठी चलाएगी और आनेवाले चुनाव में इन्हें हराकर बोरिया-बिस्तर समेट कर घर भेज देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें