दिल्ली : राहुल से हफलनामा मांगने पर शशि थरूर ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

दिल्ली : राहुल से हफलनामा मांगने पर शशि थरूर ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा

Shashi-tharoor
नई दिल्ली (रजनीश के झा)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर चुनाव में धांधली के उनके आरोपों को लेकर हमला किए जाने के लिए सोमवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और कहा कि यह संवैधानिक संस्था जवाब देने के बजाय शपथ और हलफनामे जैसी औपचारिकताओं में उलझ रही है। थरूर ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों की ओर से निकाले गए विरोध मार्च में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें जवाब चाहिए, हमले नहीं।’’ थरूर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से कई गंभीर सवाल पूछे। उन गंभीर सवालों के गंभीर जवाब दिए जाने चाहिए। निर्वाचन आयोग जवाब देने के बजाय, शपथ जैसी औपचारिकताओं पर जोर दे रहा है।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कोई कारण है... उन्हें इस पर जोर देने की जरूरत नहीं है। दूसरी बात, राहुल जी जिस डेटा का हवाला दे रहे हैं, वह निर्वाचन आयोग का डेटा है। निर्वाचन आयोग अपने डेटा को देख सकता है।’’ थरूर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि औपचारिकताओं में उलझने के बजाय, उन्हें (निर्वाचन आयोग) लोगों के मन में उठ रहे गंभीर संदेह का समाधान करना चाहिए, क्योंकि चुनाव प्रणाली की शुचिता हमारे लोकतंत्र के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण है। यह इतनी कीमती है कि हम इससे छेड़छाड़ नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि जो सवाल पूछे गए हैं, उनके जवाब दिए जाने चाहिए। इस मामले में यही सब कुछ है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: