दिल्ली : जयराम रमेश ने पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के ‘लापता’ होने को लेकर चिंता जताई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

दिल्ली : जयराम रमेश ने पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के ‘लापता’ होने को लेकर चिंता जताई

Jayram-ramesh
नई दिल्ली (रजनीश के झा)। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा के पूर्व सभापति एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की शाम से ‘‘लापता’’ होने पर सोमवार को चिंता व्यक्त की। धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से 21 जुलाई को इस्तीफा दिया था। रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एक अन्य पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की मुलाकात का मतलब जानना चाहा और पूछा कि आखिर हो क्या रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यसभा के पूर्व सभापति 21 जुलाई की शाम से लापता हैं -- न देखे गए, न सुने गए, न पढ़े गए।’’ कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सवाल किया, ‘‘लेकिन तेलुगु मीडिया में आई खबरों के अनुसार, राज्यसभा के पूर्व सभापति (नायडू) ने हाल में प्रधानमंत्री से 45 मिनट तक मुलाकात की। आखिर क्या हो रहा है?’’ धनखड़ 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं, वहीं नायडू ने हाल में राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: