सीहोर : दस गावोंं के बीस हजार ग्रामीण बंद कराऐंगे अपना एकाउंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अगस्त 2025

सीहोर : दस गावोंं के बीस हजार ग्रामीण बंद कराऐंगे अपना एकाउंट

  • सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया को होगा करोड़ा रूपये का नुकसान  

Villeger-protest-sehore
सीहोर। मेहतबाड़ा में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया को करोड़ों रूपये का नुकसान होने की संभावना है। क्षेत्र के दस गावोंं के बीस हजार से अधिक खाताधारक ग्रामीणों ने अपना एकाउंट बैंक से बंद कराने का अल्टीमेटम बैंक प्रबंधक को दे दिया है। ग्रामीण सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया को मेहतवाड़ा गांव से एक किलोमीटर दूर हाईवे पर स्थानांतरित किए जाने का विरोध कर रहे है। मेहतवाड़ा से लगे दस गांवों के खताधारक ग्रामीणों के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस संबंध में कलेक्टर बालागुरू के को भी मांग पत्र सौप दिया है।


कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सेन्ट्रल बैंक आफ  इण्डिया शाखा मेहतवाड़ा मुख्य बाजार में वर्षो से संचालित हो रहा है बैंक में सभी वर्ग के लोगों सहित सरकारी गैरसरकारी लगभग बीस हजार से अधिक एकाउंट है। दिव्यांगों बुजुर्गो सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन इसी बैंक में आती है। क्षेत्र के हजारों व्यापारी इसी बैंक से लेने देन करते है बैंक भी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराता है। लाड़ली बहनों की रकम और छात्र छात्राओ की छात्रवृति एवं पंचायतों के कामकाज भी इसी बैंक से होता है। यह बैंक शाखा गांव में सुरक्षित स्थान पर मौजूद है खाता धारकों को भी कोई परेशानी नहीं है इस के बाद भी बैंक शाखा भवन को हाईवे पर असरुक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। जबकी हाईवे तक गांव से एक किलोमीटर दूर जाना किसी के लिए भी संभव नहीं है। वहा पर पेट्रोल पम्प तथा विद्युत ट्रांसफर लगा है। फोरलेन रोड़ पर हमेशा खतरा बना रहता है चोरी डकैटी की भी घटना हो सकती है वह बैंक का एटीएम भी सुुरक्षित नहीं रहेगा। व्यापारियों के लिए भी खतरा बना रहेगा। लाड़ली बहनों,बुुजर्गो दिव्यांगों छात्र छात्राओ के लिए भी बैंक जाना आना मुश्किल होगा।


ग्रामीण प्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्टर को सेन्ट्रल बैंक आफ  इण्डिया शाखा मेहतवाड़ा के स्थानांतरण के विरोध में जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक चार एवं ग्राम पंचायत भानाखेड़ी, ग्राम पंचायत मेहतबाड़ा,ग्राम पंचायत बीलपान, ग्राम पंचायत अतरालिया, ग्राम पंचायत खटसुरा सहित दस से अधिक ग्राम पंचायतों के सहमति पत्र और एक हजार से अधिक खाताधारक ग्रामीणों के हस्स्ताक्षर युक्त पत्र भी सौपे है। ग्रामीणों की मांग है कि सेन्ट्रल बैंक आफ  इण्डिया शाखा मेहतवाड़ा को किसी भी दशा में स्थानांतरित नहीं किया जाए वरना क्षेत्र के बीस हजार से अधिक खाता धारक बैंक से एकाउंट बंद कराने के लिए बाध्य होंगे। जिस का खामियाजा सेन्ट्रल बैंक आफ  इण्डिया को भुगतना होगा और प्रदेश सरकार वित विभाग पर भी इस का बुरा असर पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: