- बीमारी से बचने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी-जनपद सीईओ नमिता बघेल
- हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान रैली निकाली, आज किया जाएगा पौधारोपण
इस मौके पर पंचायत सचिव संगठन के ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम मेवाड़ा ने बताया कि मंगलवार को सरकार के हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत में रैली का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के अनेक स्थानों पर करीब 300 से अधिक पंचायत सचिव, जीआरएस और कर्मचारियों ने रैली निकाली संदेश दिया। वहीं बुधवार को पौधा रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहाकि बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखना अति आवश्यक है। यह सभी के सहयोग से ही संभव है, क्योंकि गंदगी ही सभी बीमारियों का मूल कारण है। स्वच्छता हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए जरूरी है। हर बीमारी से स्वच्छता ही हमें बचाती है। बीमारियों से बचाव के लिए अपने घरों व आसपास के क्षेत्र को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहाकि जनपद सीईओ नमिता बघेल ने इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान तथा हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कराए जाने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें