लखनऊ : विमुक्त समाज के लिए विशेष बोर्ड का गठन स्वागत योग्य कदम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 अगस्त 2025

लखनऊ : विमुक्त समाज के लिए विशेष बोर्ड का गठन स्वागत योग्य कदम

  • ऊर्जस्वी कुलश्रेष्ठ कुटुम्ब ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Vimukt-samaj-uttarpradesh
लखनऊ (संवाददाता), 31 अगस्त। "ऊर्जस्वी कुलश्रेष्ठ कुटुम्ब" परिवार  की एक विशेष बैठक रविवार को गोमती नगर, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घुमंतू और विमुक्त जातियों के कल्याण हेतु विशेष बोर्ड गठित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया गया। सदस्यों ने आशा  जताई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से नट, बंजारा, बावरिया, सांसी, कंजर, कालबेलिया, सपेरा और जोगी जैसी जातियां देश की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगी। सदस्यों ने कहा, 'यह वह वीर जातियां हैं जिन्होंने विदेशी हमलों के समय योद्धा के रूप में संघर्ष किया। इन जातियों ने कभी  मुगलों शासकों के खिलाफ तो कभी अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ लड़ाई लड़ीं।' समीक्षा एवं कार्ययोजना बैठक में  ऊर्जस्वी कुटुंब परिवार द्वारा इन वर्गों के सुख दुख और जरूरत के समय सहयोग करने का संकल्प लिया गया। 


Vimukt-samaj-uttarpradesh
बैठक में विगत 23 अगस्त को सम्पन्न हुए 'ऊर्जस्वी कुलश्रेष्ठ कुटुम्ब परिवार के स्नेह मिलन, सहभोज एवं सम्मान समारोह' की समीक्षा की गई, जिसमें भावी कार्ययोजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों एवं अनुष्ठानों आदि पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में जिन प्रस्तावों को सदन की स्वीकृति मिली उसमें वार्षिक समारोह प्रतिवर्ष 14 अगस्त को स्थापना दिवस के रूप में मनाए जाने, दीपोत्सव से पूर्व दीपावली मिलन का कार्यक्रम किए जाने, होलिकोत्सव के पश्चात् होली मिलन कार्यक्रम किए जाने, सभी 18 मंडलों में मंडल स्तरीय कार्यक्रम किए जाने के साथ ही जल्द लखनऊ में 'अधिवक्ता समागम-2025' एवं 'शिक्षा समागम-2025' आयोजित करने का प्रस्ताव शामिल है। रविवार को संपन्न इस समीक्षा एवं कार्ययोजना बैठक में वरिष्ठ पत्रकार पंकज कृष्ण सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर, अर्चना सिंह, विनीत सिंह बिसेन, शिव विजय सिंह, प्रदीप सिंह 'बब्बू', गौतम सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शालिनी सिंह, रितेश सिंह, सौरभ सोमवंशी, शैलेन्द्र सिंह, विनीत सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी सिंह एवं डॉ.अतुल मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: