- "छात्रों को डिजिटल समाचार मंच देने वाला हिमाचल पहला राज्य"
- " डीपस्पैश्यिल व इंडियन एक्सप्रेस समूह की साझेदारी "
जाने ईडीएसके एक्सप्रेस के बारे में -
ईडीएसके एक्सप्रेस एक समर्पित डिजिटल समाचार मंच है जो विशेष रूप से छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पत्रकारिता की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और आधुनिक प्राधौगिकी का समावेश है जो उपयुक्त समाचार, महत्वपूर्ण ताजी घटनाएं, प्रेरणादायक कहानियां प्रदान करता है I यह विधार्थियों को भारत सहित दुनिया भर में होने वाली घटनाओं के बारे में अधिक गंभीरता से सोचने में भी मदद करता है। यह मंच डीपस्पैश्यिल की ईडीएसके सामर्थ्य तकनीक द्वारा संचालित है, जो प्रत्येक छात्र के लिए समाचार सामग्री को निजीकृत करने के लिए छद्म बौद्धिकता ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) का उपयोग करते हुए किसी छात्र के हितों, पढ़ने के स्तर और सीखने की ललक के आधार पर उन कहानियों और विषयों की सिफारिश करता है जो उनके लिए सबसे अधिक प्रासंगिक हो सकते हैं। फिलहाल इसे अंग्रेजी में लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन कालांतर में क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार करने की योजना है ताकि देश के सभी हिस्सों में छात्र इससे लाभान्वित हो सकें।
ईडीएसके की प्रमुख विशेषताओं में - युवा पाठकों के लिए सरल भाषा में लिखी गई सावधानीपूर्वक चयनित समाचार, प्रत्येक छात्र के लिए समाचार और कहानियों को निजीकृत करने के लिए कृत्रिम बौधिकता का प्रयोग, छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा और बहस में भाग लेने के अवसर, प्रशिक्षण शामिल है I स्कूलों, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामुदायिक कार्यक्रमों और नागरिक गतिविधियों के बारे में कहानियां, पठनीय सामग्री प्रस्तुत करने के लिए राज्य भर के सरकारी स्कूलों के छात्र संवाददाता के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं I सभी सरकारी विधालयों में हिमाचल प्रदेश से शुभारंभ कर अगले कुछ महीनों में, ईडीएसके एक्सप्रेस का लक्ष्य पूरे भारत में एक करोड़ से अधिक छात्रों तक अपनी पहुंच बनाना है। राज्य समग्र शिक्षा परियोजना निदेशक ,राजेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक गर्व और परिभाषित करने वाला क्षण है।यह केवल एक समाचार मंच नहीं है, बल्कि छात्रों के लिए अपने विचारों को साझा करने, अपने अनुभवों को संजोने का एक मंच है। पत्रकारों और कहानीकारों के रूप में छात्रों को शामिल करके, हिमाचल प्रदेश संचार, जागरुक सोच और नागरिक भागीदारी जैसे आवश्यक कौशल का निर्माण कर रहा है।
दीपस्पैशियल के मुख्य विपणन अधिकारी सौरभ त्यागी ने इसे एक आंदोलन की शुरुआत बताया है। इंडियन एक्सप्रेस समूह के वरिष्ठ महाप्रबंधक विनीत सिंह ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस हमेशा विश्वसनीय पत्रकारिता और निडर समाचार प्रस्तुति के लिए जाना जाता है। ईडीएसके एक्सप्रेस के साथ वही गुण अब अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए कक्षाओं में प्रवेश कर रही है। दीपस्पैशियल के संस्थापक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. राहुल कुशवाहा ने कहा कि ईडीएसके एक्सप्रेस का शुभारंभ युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्थायी पड़ाव बनाने की यात्रा की शुरुआत है। राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुखू द्वारा उद्घाटित इस भव्य कार्यक्रम में राज्य के कई वरीय पदाधिकारी, राजनीतिक, सामाजिक प्रमुख जन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें