सीहोर : आजीविका पार्क भाऊखेड़ी में आजीविका मिशन की हुई वार्षिक सभा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

सीहोर : आजीविका पार्क भाऊखेड़ी में आजीविका मिशन की हुई वार्षिक सभा

Ajiveeka-meeting-sehore
सीहोर। मातृभूमि संकुल स्तरीय संघ और आत्मनिर्भर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन आजीविका पार्क भाऊखेड़ी में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गण जनप्रतिनिधि श्री शंकर जायसवाल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक से उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक रेखा तिवारी, कृषि विभाग से वीरेंद्र कुमार शर्मा आत्मा परियोजना से आशीष राठौर आजीविका मिशन से शशांक शर्मा और कृषि उपज मंडी से श्री लोधी आदि उपस्थित रहे। वार्षिक साधारण सभा का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात प्रार्थना गान हुआ । कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न दीदीयो द्वारा ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्य की क्रमवार विस्तृत जानकारी मंच से दी गई इसके उपरांत मनीषा मालवीय द्वारा मातृभूमि संकुल स्तरीय संघ के वार्षिक आय व्यय का विवरण एवं अगले वर्ष की कार्य योजना आदि विभिन्न एजेंडे पर विस्तार से जानकारी दी साथ ही आजीविका पार्क में संचालित कृषि एवं गैर कृषि गतिविधियों के विषय में बताया। अगले क्रम में आत्मनिर्भर महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की बोर्ड आफ डायरेक्टर संगीता मालवीय द्वारा गत वर्षो में कंपनी द्वारा किए गए कार्य एवं आगामी वर्ष की कार्य योजना के साथ ही कंपनी के टर्नओवर की जानकारी दी। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर जायसवाल द्वारा महिला समुदाय को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई । साधारण सभा का प्रबंधन रुचि अवस्थी सीएलएफ नोडल द्वारा किया गया। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूह के उत्पादों का मेला भी लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीआरपी एवं आत्मनिर्भर कंपनी की दीदीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए अन्त में ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एवं नारी शक्ति का आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: