सीहोर : गंज दशहरा महोत्सव, धूमधाम से मनाया जाएगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

सीहोर : गंज दशहरा महोत्सव, धूमधाम से मनाया जाएगा

Ganj-dashhara-mahotsav-sehore
सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गंज दशहरा महोत्सव रंगारंग आतिशबाजी के साथ मनाया जा रहा है समिति अध्यक्ष बंटी राठौर द्वारा इस वर्ष  कार्यक्रम अध्यक्ष अंकुर उपाध्याय को बनाए जाने पर हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नवीन कार्यकारिणी में पराग कौशल महेंद्र विश्वकर्मा सम्मी राठौर देवेंद्र विश्वकर्मा चेतन राठौर दीपक मेवाड़ा विजय विश्वकर्मा अनील बैरागी आदि शामिल है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बंटी राठौर ने बताया कि अध्यक्ष श्री उपाध्याय का स्वागत सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम की बारात आगामी 2 अक्टूबर को  राधेश्याम मंदिर ग्वालटोली से राम बारात दशहरा मैदान जाएगी। इस मौके पर जोरदार आतिशबाजी के साथ अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व आस्था के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं: