- प्रदीप के. शर्मा और राहुल शर्मा पर टिकी नज़रें
वहीं, फिल्म के नायक राहुल शर्मा इस बार एक जाबांज आशिक के किरदार में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका एक्शन, इमोशन और रोमांस दर्शकों को बेहद प्रभावित कर रहा है। राहुल शर्मा ने बताया कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें उन्हें एक साथ कई रंगों को जीने का मौका मिला। वे कहते हैं, “इस फिल्म में सिर्फ प्रेम कहानी ही नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, संघर्ष और परिवार के लिए त्याग का भाव भी है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार से जरूर जुड़ाव महसूस करेंगे।” फिल्म में मेघाश्री और कुणाल सिंह के साथ-साथ देव सिंह, रोहित सिंह (मटरू), विनीत विशाल, मोना राय, प्रकाश जैस जैसे कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से इसे और मजबूती दी है। गीतों को आशुतोष तिवारी, शेख मधुर और धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि सुरों का जादू विजय चौहान, शिल्पी राज, साजन मिश्रा, संध्या सरगम सहित कई लोकप्रिय गायकों ने बिखेरा है। संगीतकार साजन मिश्रा ने धुनों को दिलकश अंदाज़ में तैयार किया है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद खुद निर्देशक राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं। छायांकन की बागडोर महेश वेंकट ने संभाली है, जिनकी कैमरा वर्किंग से ट्रेलर में हर फ्रेम और भी आकर्षक बना है। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कुल मिलाकर, “मांग भरी सजना” अपने सशक्त निर्देशन, गहरी कहानी और प्रदीप के. शर्मा जैसे दूरदर्शी निर्माता तथा राहुल शर्मा जैसे दमदार अभिनेता के कारण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें