मधुबनी : 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

मधुबनी : 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

Bpsc-exam-madhubani
मधुबनी, 11 सितंबर (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने डीआरडीए सभा कक्ष में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा संचालित 71 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया। गौरतलब हो कि बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा संचालित 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 13 सितम्बर 2025 (शनिवार) को 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक एक पाली में मधुबनी जिला अंतर्गत सदर अनुमंडल के 19 परीक्षा केंद्रों एवं झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत 07 कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर  आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा परीक्षा संयोजक है वही  अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन सहायक परीक्षा संयोजक है।परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में डीडीसी सुमन प्रसाद साह एवं एसडीपीओ मुख्यालय श्रीमती रश्मि वरीय  पुलिस पदाधिकारी होंगी। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के तेज-तर्रार पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गयाहै साथ ही जिलास्तरीय तेज -तर्रार पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।  ।


ब्रीफिंग के दौरान अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि एक बेंच पर दो से अधिक उम्मीदवार नहीं बैठेंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने साथ अतिरिक्त ई एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना है। जिसे परीक्षा अवधि में शिक्षक को हस्ताक्षरित करते हुए समर्पित करना है। उन्होंने कहा  कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री या व्हाइटनर, इरेज़र अथवा ब्लेड जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं  उक्त परीक्षार्थी को इस परीक्षा सहित आगामी 5 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र की सारी गतिविधि की निगरानी आयोग द्वारा की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक व जैमर के इंतजाम रहेंगे।सम्पूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों के आस- पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर  संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की सघन की फ्रिस्किंग के साथ फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र में प्रवेश 9:30 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगा एवं 11:00 बजे पूर्वाह्न तक सभी अभ्यर्थी अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया पर लगातार  कड़ी नजर रख रही है।किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,प्रशिक्षु आईएस विरूपक्ष विक्रम सिंह,अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा,अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार,नोडल पदाधिकारी सह एसडीसी कुमार आलोक, वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैया लाल गोस्वामी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीआरओ परिमल कुमार,सहित संबधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: