मधुबनी : पदयात्रा करके जन जन तक पहुंच रही है राजग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

मधुबनी : पदयात्रा करके जन जन तक पहुंच रही है राजग

Madhubani-rjd
मधुबनी (रजनीश के झा)। रहिका प्रखंड अंतर्गत लकशायर, पोखरौनी, सौराठ, मिठौली, जगतपुर, मारर, नाजीरपुर, सप्ता में आपका बेटा आपके द्वारा बदलेगा बिस्फी बदलेगा बिहार कार्यक्रम के तहत पदयात्रा कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा किए गए माई बहिन मान योजना सहित बिस्फी विधानसभा के विभिन्न समस्याओं को लेकर पखरौनी और सौराठ में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अपसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव आरिफ जिलानी अम्बर ने कहा कि "एक भी दिन ऐसा नहीं है, जब राज्य में अपराध न हो रहा है। बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं। सीएम और डिप्टी सीएम अपराधियों को पनाह दे रहे हैं।" एसआईआर में आधार को पहचान पत्र के रूप में अनुमति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। उन्होंने कहा, "आधार कार्ड दिखाकर अब वोटर बन सकते हैं। यह महागठबंधन की बड़ी जीत हुई है। देश और प्रदेश में जहां भी भाजपा के विधायक है। उस क्षेत्र का आज दयनीय हालत है। बिस्फी का स्थिति यही है। की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पानी ,बिजली समस्या का हल करने में वर्तमान विधायक पूरी फेल हो चुका है। मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल हर घर नल जल योजना पूरी तरह फ्लाप हो चुका है। लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। लेकिन वर्तमान विधायक पानी संकट पर आज तक कुछ नहीं किए है। गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर भले ही यह योजना संचालित की गई है लेकिन, अधिकांश गांव में यह योजना दम तोड़ रही है। विधायक का अपना निजी कोष भ्रष्टाचार का ऐसा भेट चढ़ा है। की उनके योजना में 60 प्रतिशत लुट हो चुका है।पदयात्रा कार्यक्रम में इंद्रजीत राय, पंकज यादव, मो रहीम, मुश्ताक धमाका, बेचन यादव, मो रिज़वान, अजीत मंडल, मुन्ना राम, मो रिज़वान, सरोज यादव, राकेश मंडल, कौशल यादव, मुकेश कारक, अभिमन्यु यादव, मो कासिम, लालदेव यादव, बुझावन राय, मो. रहीम, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: