सीहोर : दिग्गज हारे, डॉ. अजय पटेल टीम की मेहनत जीती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 सितंबर 2025

सीहोर : दिग्गज हारे, डॉ. अजय पटेल टीम की मेहनत जीती

  • अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव

Chandravanshi-samaj-sehore
सीहोर। अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में इस बार इतिहास रचा गया। सामान्य कृषक परिवार से आने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक लीलाधर देथलीया ने भारी बहुमत से विजय प्राप्त की। इस जीत में सीहोर जिले में सबसे अहम योगदान डॉ. अजय पटेल और उनकी टीम का रहा। राजनीति और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर उन्होंने केवल समाजहित को प्राथमिकता दी। सीहोर और इछावर में दिग्गज नेताओं ने हरसंभव प्रयास कर श्री देथलीया को हराने का बीड़ा उठाया, लेकिन डॉ. अजय पटेल की रणनीति, निस्वार्थ समर्पण और टीम की कड़ी मेहनत के आगे सारी चालें धरी की धरी रह गईं।


डॉ. अजय पटेल की टीम की रणनीति ने दिलाई प्रचंड जीत

डॉ. पटेल ने अपनी पूरी टीम के साथ गाँव-गाँव जाकर समाजजनों से संवाद किया, लोगों को जोड़ा और विश्वास दिलाया कि लीलाधर जी समाज के सही प्रतिनिधि हैं। परिणामस्वरूप समाज का व्यापक समर्थन मिला और सीहोर जिले से लगभग 90' मतों के साथ देथलीया जी विजयी बने। जब इस ऐतिहासिक जीत पर डॉ. अजय पटेल से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज की जीत है। यह सभी के सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। मैं समस्त अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज के बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही समाज के मेरे सभी युवा साथियों और वरिष्ठजनों को विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने तन-मन-धन से सहयोग कर इस जीत को संभव बनाया।


समाज में चुनाव होना ही नहीं चाहिए, सहमति बने

डॉ. अजय पटेल का मानना शुरू से ही यह रहा है कि समाज में चुनाव होना ही नहीं चाहिए, बल्कि सभी पदों पर सहमति से प्रतिनिधि तय किए जाने चाहिए। किंतु जब इस पर सहमति नहीं बन सकी, तब उन्होंने जिम्मेदारी समझते हुए आगे बढ़कर यह प्रयास किए और जीत सुनिश्चित की। डॉ. अजय पटेल वह व्यक्तित्व हैं जो जहां समाज की बात आती है, हर मोर्चे पर खड़े नज़र आते हैं। उनके सहयोग से ही सीहोर में पिछले तीन वर्षों से खाती समाज का भव्य चल समारोह निकाला जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन शामिल होते हैं। डॉ. अजय पटेल के बारे में कहा जाता है कि वह लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं, चाहे किसी जरूरतमंद को अस्पताल में मदद की आवश्यकता हो या अन्य किसी कार्य में, वह हर संभव सहयोग करते हैं। अपनी इन सेवाओं और समर्पण से डॉ. अजय पटेल ने समाज में एक अलग पहचान बनाई है। यह चुनाव परिणाम न केवल एक जीत है, बल्कि समाज में उनकी विश्वसनीयता और सेवा भाव की गूंज है।

कोई टिप्पणी नहीं: